ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
कृषि

मूंग उपार्जन को सुव्यवस्थित करे – कलेक्टर सिंह

होशंगाबाद। किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सुव्यवस्थित रुप से समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन संपन्न कराया जाए। किसानों से संबंधित मुद्दों का त्वरित निराकरण करें तथा इसके लिए कंट्रोल रूम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। धान मिलिंग कार्य में गति लाएं। यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद श्री नीरज कुमार सिंह ने समस्त उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए।

     कलेक्टर श्री सिंह ने बुधवार 8 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मूंग उपार्जन, धान मिलिंग एवं धान पंजीयन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्रवार मूंग उपार्जन ,परिवहन और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप संचालक कृषि होशंगाबाद श्री जे आर हेडाऊ ने बताया कि जिले में अभी तक निर्धारित 70 गोदाम स्तरीय केंद्रों पर 45978 किसानों से 114245 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 23731 किसानों को 313.85 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों को मूंग के भुगतान कार्य की समीक्षा कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश मार्कफेड को दिए है।

    कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक होने वाले हैं समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के पंजीयन कार्य के लिए किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया जाए। जिला आपूर्ति नियंत्रक होशंगाबाद ने बताया कि जिले में धान के बढ़ते रकबे के दृष्टिगत पंजीयन केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ाकर 25 केंद्रों पर पंजीयन कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री आर के दुबे, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अनिल तंतुवाय, जिला विपणन अधिकारी श्री कल्याण सिंह ठाकुर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!