ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
कृषि

जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – उप संचालक

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  जिले में रबी सीजन हेतु यूरिया की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है। वर्तमान में यूरिया की कमी नही है व लगभग 8700 मे.टन यूरिया जिले के निजी, सहकारी व समस्त डबल लॉक केन्द्रों में उपलब्ध है। होशंगाबाद में 350 मे.टन, इटारसी में 382, बाबई में 275, सेमरीहरचंद में 537, पिपरिया में 1483, बानापुरा में 556 मे.टन यूरिया डबल लॉक केन्द्रों में उपलब्ध है। उक्त जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि वर्तमान स्थिति में जिले को लगभग 29 हजार 500 मे.टन यूरिया प्राप्त हो चुका है, जिले की सभी सहकारी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यतानुसार आरओ/डीडी मार्कफेड गोदाम में जमा कर यूरिया का उठाव करें। सभी समितियों में यूरिया व डीएपी का भंडारण है।    जिले के किसान भाईयों को अवगत कराया गया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। किसान भाई आवश्यकता अनुसार यूरिया का उठाव करें। शासन के निर्देशानुसार कृषक भाई अपनी ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड लेकर ही यूरिया विक्रय स्थल पर जाए एवं पीओएस मशीन के माध्यम से अपनी आवश्यतानुसार यूरिया प्राप्त करें। यूरिया उठाव में यदि किसान भाईयों को परेशानी आती है तो वे अपने नजदीकी या कार्यालय उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!