ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

भाजपा ने बनाया आखिरी तीन दिन का प्लान, बागी और रूठों को मनाने की कोशिश

भोपाल. चुनाव प्रचार के आखिरी तीन दिन का भारतीय जनता पार्टी ने कल देर रात प्लान तैयार कर लिया है। इस पर मंथन के लिए शुक्रवार देर राम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और संगठन महामंत्री रामलाल, संगठन मंत्री सुहास भगत सहित कई दिक्कत नेता मौजूद थे।
बताया जाता है कि ये बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फीडबैक के बाद बुलाई गई। संघ ने भाजपा नेताओं से कहा है कि जहां बागी प्रत्याशी और रूठे भाजपा कार्यकर्ता हैं उन्हें एक बार फिस से मनाने की कोशिश की जाए। इसमें दमोह और पथरिया से चुनाव लड़ रहे रामकृष्ण कुसमरिया से एक बार फिर से बात करने पर सहमति बनी है।

पड़ोसी राज्यों से आएंगे कार्यकर्ता: बैठक में तय किया गया है कि चुनाव प्रचार के आखिरी तीन दिन नाराज लोगों को फिर से अपने पक्ष में सक्रिय किया जाए। चुनाव प्रचार के इन अंतिम दिनों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों से पार्टी ने पड़ोसी राज्यों के नेताओं कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। भाजपा नेता चाहते हैं कि इन दूसरे प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदेश में जातिगत मतदाताओं को साधने काफी मदद मिल सकती है।

इन नेताओं को मनाने पर जोर: बताया जा रहा है कि प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश के बागी प्रत्याशियो को मनाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। उन्होंने दमोह और पथरिया से चुनाव लड़ रहे रामकृष्ण कुसमरिया को मनाने के लिए उनसे बातचीत की है। पार्टी के अन्य नेता भी इस कोशिश में जुटे हुए हैं। जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजयूमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धीरज पटेरिया को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुदामा सिंह को भी मनाने की कोशिश की जा रही है ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को भी भाजपा का समर्थन करने का प्रस्ताव दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!