ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

गठरी में लिपटे मिले युवती के दो पैर, सिर-धड़ गायब

भोपाल. इंद्रा नगर स्थित नाले में चादर में लिपटे पैर मिलने से बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई। इसका सिर और धड़ गायब है। पुलिस ये पैर किसी महिला के होने का अंदाजा लगा रही है। टीला जमालपुरा पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर सिर और धड़ की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र पटेरिया के मुताबिक बुधवार दोपहर मिली सूचना के बाद पुलिस टीला जमालपुरा स्थित इस नाले पर पहुंची थी। यहां पानी से गिली हो चुकी नारंगी रंग के चादर में लिपटी एक गठरी पड़ी थी। इसमें से इंसान का पैर बाहर निकला नजर आ रहा था।

गठरी खोलने पर पता चला कि आंगनबाड़ी में इस्तेमाल होने वाली सफेद बोरी में एक जोड़ी पैर थे, जिन्हें जांघ के पास से काट दिया गया था। बेरहमी से हत्या के बाद इसे यहां फेंका गया होगा। पुलिस ने नाले की दोनों तरफ शरीर के बाकी अंग तलाशने की कोशिश की, जो नहीं मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती का कत्ल दो-तीन दिन पहले ही किया गया होगा। इस संबंध में आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!