ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की मौत

मंडला . जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली क्षेत्र में शनिवार को चार वर्षीय एक बाघिन की मौत हो गईं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मृत बाघिन का शव बरामद कर लिया गया है।
घटनास्थल से मिले निशानों के आधार पर बाघिन की किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक बाघिन के शरीर पर खून और गले पर कैनाइन के निशान मिले हैं। बाघिन का आधा शरीर भी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने शव परीक्षण के बाद बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, दो आरक्षक घायल
भोपाल। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों को पकड़ने गई भोपाल पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। हमले में दो आरक्षकों को मामूली चोट आई है। मामला बजरिया थाने का है। पुलिस ने सात लोगों सहित 12 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बजरिया थाना पुलिस भोपाल स्टेशन के पास सिकंदरी सराय इलाके में रविवार तड़के बदमाशों की धरपकड़ के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ घरों में तलाशी लेते समय पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपने आपको बचाया। इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। तीन थानों की पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने सोहेल पंक्चर, परवेज, फेमिदा, शबनम, फिरोज, सूरज जावेद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!