ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

सब इंस्पेक्टर संवर्ग के 150 पदों के लिए भर्ती की तैयारी, जारी हो सकती है अधिसूचना

भोपाल. पिछली सरकार के फैसलों का असर इस बार की पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर साफ दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा भर्तियां तो निकाली जा रहीं, लेकिन पदों की संख्या हर साल घट रही है। पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी संवर्ग और आरक्षित वर्ग के करीब 150 पदों के लिए भर्ती की तैयारी की जा रही है। भर्ती के लिए अगले 10 से 15 दिन में अधिसूचना जारी हो सकती है।
मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर संवर्ग की भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। 150 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग भी मंजूरी दे चुका है। आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी। नई सरकार के गठन के बाद अब पुलिस मुख्यालय द्वारा अगले 15 दिन में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। करीब 150 पदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। लिखित परीक्षा प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी।

इसलिए घट रहे हैं पद : पदोन्नति में आरक्षक का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण प्रमोशन रुके हुए हैं। प्रमोशन नहीं होने के कारण पद रिक्त नहीं हो रहे हैं। पिछली सरकार द्वारा रिटायरमेंट की आयु 60 साल से बढ़ाकर 62 किए जाने से पद खाली नहीं हुए। जिस कारण नए पदों की संख्या कम हुई है।

हर साल घट रहे हैं पद : वर्ष 2016 में 863 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन 2017 में 252 पदों की कमी हो गई और 611 पदों पर भर्ती की गई। इस प्रकार हर साल पदों की संख्या कम हो रही है। 2018 में करीब 150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अफसरों का कहना है कि इस बार पद कम रिक्त होने के कारण भी भर्ती पर असर पड़ रहा है। आने वाले साल में यह संख्या और भी कम हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!