ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

मंच से उतरते वक्त वायर में उलझा मंत्री साधौ का पैर, गिरने से हाथ में फ्रैक्चर

इंदौर. चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ रविवार रात को लाभ मंडपम में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरते समय गिर गईं। इससे उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उनका पैर वायर में उलझ गया था। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने के बाद शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य पार्टीजन उनसे मिलने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
मिली जानकारी अनुसार चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ गार्डन में एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। जहां मंच से उतरते समय उनका पैर वहां पड़े वायर में फंस गया और वे हाथ के बल गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे में पाया कि उनका हाथ फैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर राघवेंद्र सिंह सहित एमवाय हॉस्पिटल के अधीक्षक कई बड़े डॉक्टर और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और उनसे चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!