ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
देश

पी. नरहरि बने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति, पद ग्रहण किया

 

नवलोक समाचार, भोपाल।
वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा देने के बाद , शासन ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के कुलपति के रुप में श्री पी. नरहरि (आईएएस) ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री नरहरि मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग में सचिव हैं। फिलहाल पी नरहरि को प्रभारी कुलपति बनाया गया है।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के जनसंचार विभाग में कार्यरत प्रो. संजय द्विवेदी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है । प्रो. द्विवेदी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात दीपेन्द्र सिंह बघेल कुलसचिव के पद के प्रभार से मुक्त होंगे। कुलाधिसचिव (रेक्टर) रमेशचंद्र भंडारी ने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
एडजंक्ट प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी और विष्णु राजगढ़िया की सेवाएं विश्वविद्यालय ने समाप्त कर दी हैं। विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आगामी आवश्यकता के आंकलन पर यह निर्णय लिया गया है। बता दे कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक तिवारी को कुलपति बनाया था , लेकिन सूबे में सरकार बदलने के बाद पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हलचल भी शुरू हो गई थी। एक तरफ नोयडा परिसर से भी कुछ लोगो को हटा दिया था। वही कुलपति दीपक तिवारी ने स्वयं आगे आकर इस्तीफा सौप दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!