ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र; पूछा- प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित क्यों है

भोपाल. विधानसभा के ठीेक पहले कांग्रेस ने भाजपा खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी कर दिया है। भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप पत्र जारी किया है। यह 25 मुद्दों का आरोप पत्र है। कांग्रेस ने इसमें 21 घोटालों का जिक्र किया है।

दरअसल, कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ जनता का आरोप पत्र लाएगी। इसी क्रम में कांग्रेस के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल में यह आरोप पत्र जारी किया है। इस आरोप पत्र में व्यापम घोटाला, ई-टेंडरिंग, पोषण आहार घोटाले के साथ महिला सुरक्षा, बच्चियों के साथ बलात्कार और किसान आत्महत्या जैसे मामले शामिल हैं।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने विधायकों के साथ मिलकर आरोप पत्र तैयार किया था। और इसके बाद उन्होंने यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दिया था। बताया गया था कि कांग्रेस जल्द ही इसे जारी करेगी और भाजपा सरकार पर सिलसिलेवार आरोप लगाएगी। इसके बाद कांग्रेस ने मंगलवार को यह आरोप पत्र जारी कर दिया है।

अगर आज किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं तो उसके पीछे 15 साल की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियां हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!