ब्रेकिंग
पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र
राज्य

दो ट्रकों की टक्कर के दौरान बीच में आई कार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद. गुजरात के भचाऊ तालुके में सड़क हादसे में 10 की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए। दरअसल, टायर फटने से एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गया। इस दौरान दूसरा ट्रक आकर उससे भिड़ गया। दो ट्रकों की टक्कर के दौरान एक कार बीच में आ गई। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पलटे ट्रक में नमक भरा था और वह ओवरलोडेड था। कार में सवार परिवार कबराऊ मोगलधाम से दर्शन कर लौट रहा था। पीड़ित परिवार भुज के जेष्ठानगर का रहने वाला है।

हादसे में इनकी मौत हुई: अशोकभाई गिरधारीलाल कोट्टे (44), रिंबाबेन रमेश कोट्टिया (40), निर्मलबेन अशोकभाई कोटिया (38), निकिताबेन रमेश कोटिया (15), नंदिनीबेन अशोकभाई कोटिया (16), थिरुपीबेन दिनेशभाई कोटिया (16), मोहित रमेश कोटिया (10), भावना अशोकभाई कोटिया (12), हितेशभाई सुनीलभाई (20), अर्जुन सुनीलभाई (18)।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!