ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
विदेश

सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 4 सैनिक व 4 आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर पर आतंकवादियों के हमले में चार सैनिक और चार आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. मीडिया के अनुसार चार आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के लोरलई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के प्रशिक्षण केन्द्र में घुसने का प्रयास किया. आतंकवादियों ने गोलीबारी की और जांच चौकी में घुस गये. अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादी मारे गये. हमले में चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गये है और दो अन्य घायल हो गये. हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि आतंकियों ने लोरालाई क्षेत्र स्थित प्रशिक्षण क्षेत्र में बड़ा विस्फोट करने की साजिश रची थी. हालांकि, सैनिकों ने आतंकियों को जवाब दिया. आतंकी जब अपने मंसूबों में नाकामयाब होने लगे तो उन्होंने चेक पोस्ट पर फायरिंग करते हुए अंदर घुसने की कोशिश की. वहीं पर सैनिकों ने चारों आतंकियों को मार गिराया.

पिछले साल जुलाई में भी पाकिस्तान की दो चुनावी रैलियों में किये गये शक्तिशाली बम विस्फोटों में शीर्ष राष्ट्रवादी नेता समेत कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक लोग घायल हो गये थे. आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मासतुंग क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सिराज रायसानी को निशाना बनाया था.

हालांकि, उनसे मुकाबला करने के दौरान चार सैनिक भी मारे गए. दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं. सैनिकों की सतर्कता से आत्मघाती हमलावर भी मारा गया, जिसके जरिये आतंकी बड़े विस्फोट को अंजाम देना चाहते थे. आतंकवादी रहवासी क्षेत्र में नहीं घुस जाते तो मरने वालों की संख्या कई गुना अधिक होती.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!