ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsआसपास

नहर में गिरने से युवक की मौत

Narmada Puram latest news

नवलोक समाचार,सोहागपुर।
यहां देर रात ग्राम चीचली मार्ग पर बनी नहर में एक युवक मोटरसाइकिल सहित गिर गया, मोटरसाइकिल के नीचे दबे होने और नहर में पानी की गहराई ज्यादा होने से युवक पानी से बाहर नही निकल पाया, इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंद्रभान धानक पिता गोपाल धानक के रूप में हुई है, मृतक चंद्रभान अपने मामा के घर बचपन से ही रह रहा था।
सुबह ग्राम चीचली के ग्रामीणों ने नहर में मोटरसाइकिल के नीचे एक युवक को दबे हुये देखा, जिसके बाद नहर में उतर कर ग्रामीणों ने मृतक को बाहर निकाला जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर सोहागपुर पुलिस ने पहुचकर पंचनामा बनाया, मौका देखकर घटना की जानकारी सामने आई है, परिजनों ने बताया कि मृतक का मामा मालवीय पैलेस होटल में काम करता है जिसे रात में भोजन देने युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। मोटरसाइकिल के नहर में गिरने से और नहर में ज्यादा पानी होने से युवक बाहर नही निकल पाया, युवक के सर है चोट भी लगी हुई है, फिलहाल सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!