ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
देश

सेना ने मां से किया वादा निभाया; मुठभेड़ में आतंकी को जिंदा पकड़ा, गोली नहीं चलाई

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकी बने एक स्थानीय युवक के परिवार से किया गया वादा निभाया और उसे जिंदा पकड़ लिया। रविवार शाम सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में दो आतंकी छिपे हैं। इनमें एक स्थानीय युवक और दूसरा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया था। जबकि स्थानीय आतंकी सोहेल लोन को जिंदा पकड़ लिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल समर राघव ने बताया, सोहेल चार महीने पहले आतंकी संगठन से जुड़ा था। उसकी मां और बहन ने उससे घर वापस आने की अपील की थी। सेना ने परिवार से वादा किया था कि उसे जिंदा पकड़ेंगे। मुठभेड़ के दौरान सोहेल और उसके साथी आतंकी ने सुरक्षबलों पर फायरिंग की। इसके बावजूद जवानों ने संयम दिखाते हुए उसे जिंदा पकड़ लिया।

सुरक्षाबल एक महीने से रख रहे थे नजर
लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि पिछले एक महीने से गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और बिजनारी इलाके में घेरा बंदी कर रखी थी। जैश-ए-मोहम्मद के कई ग्राउंड वर्कर भी गिरफ्तार किए गए। उनसे पाक आतंकी और सोहेल की लोकेशन का पता चला था। सुरक्षाबलों ने सोहेल को पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकियों के पास से एके-47, राइफल, तीन आतंकी, 2 ग्रेनेड, 1 पिस्टल, और 2 मैगजीन मिली हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!