ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
स्वास्थ

होशंगाबाद में पिछले 5 दिनों में 306 कोरोना संक्रमित व्यक्ति हुए स्वस्थ

होशंगाबाद जिले में कोरोना मरीजों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही रिकवरी भी हो रही है। 

होशंगाबाद 04होशंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के लिए अच्छी खबर है कि कोरोना से जंग जीत कर पिछले 5 दिनों में 306 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः  स्वस्थ हो गए। जिला प्रशासन एवं  स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे लगातार बेहतर प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरुप जिले के कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 27 सितंबर को 54, 28 सितंबर को 64, 29 सितंबर को 71,30सितंबर को  57,1 अक्टूबर को  33, 02अक्टूबर को 27 इस तरह  कुल 306 मरीजों को कोरोना  संक्रमण से स्वस्थ होने के  पश्चात डिस्चार्ज किया गया हैं

कोरोना से ठीक होकर घर लौटते हुए स्वास्थ्य लोग

    जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार एवं सुविधाओं के लिए जिले में स्थापित सभी कोविड केयर सेंटर पर माकूल प्रबंध किए गए हैं।  बेहतर उपचार सेवाओं ,गुणवत्तायुक्त भोजन, पेयजल के साथ ही मरीजों के मनोरंजन के लिए चेस ,लूडो,कैरम ,रोचक किताबें इत्यादि मनोरंजन की सामग्रियों की व्यवस्था सीसीसी पर की गई है। सीसीसी पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा एवं हल्दी दूध का मरीजों को नियमित सेवन कराया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं।        जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है  कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।संक्रमण से सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता बरते, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें , भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे ,अपने हाथों को नियमित अंतराल में सेनेटाईजर व साबुन से धोए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!