ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
राज्य

जिला कलेक्टर ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण – 2 पर कार्यवाही

कलेक्टर श्री सिंह ने किया खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण
लॉजिस्टिक एवं रिपोर्टिंग प्रभारी पर की कार्यवाही
नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने आज एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला खरीदी केन्द्र मालाखेड़ी एवं सेवा सहकारी समिति आंचलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान लॉजिस्टिक, रिपोर्टिंग एवं कोरोना मैनेजमेंट वर्टीकल के लिए नियुक्त अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने मालाखेड़ी स्थित खरीदी केन्द्र में लॉजिस्टिक नोडल प्रभारी पटवारी श्री अजय सोलंकी एवं रिपोर्टिंग प्रभारी श्री तोमर के खरीदी केन्द्र में उपस्थित न रहने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्र में किसानो द्वारा विक्रय की गई उपज की पुन: स्वयं के सामने तुलाई करवाई। उन्होंने कहा कि एफएक्यू के मानको का अनिवार्य रूप से पालन करे। उन्होंने एसडीएम को लॉजिस्टिक रिपोर्टिंग एवं कोरोना मैनेजमेंट वर्टीकल के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रो में किसानो की सुविधाओं हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। कोरोना वायरस से बचाव हेतु केन्द्रों में सोशल डिस्टेसिंग के मापदंडो का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि केन्द्रो में हाथ धोने के लिए साबुन, सेनेटाईजर एवं अन्य आवश्यक सावधानियो के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने केन्द्रो में उपस्थित किसानो से आग्रह किया कि एसएमएस प्राप्त होने के उपरांत ही खरीदी केन्द्रों में आएं एवं फेस मॉस्क, गमछा, रूमाल एवं अन्य सावधानी रखे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ को उपज के परिवहन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!