ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
स्वास्थ

कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह ने लगवाया कोविड़ वैक्सीन

कोविड़ वैक्सीन पूरी तरह सुरिक्षतटीकाकरण अवश्य कराएं – कलेक्टर श्री सिंह

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  जिले में कोविड़ वैक्सिनेशन अभियान सुचारू रूप से जारी है। गुरुवार 11 फरवरी को कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड़ 19 का वैक्सीन लगवाया। उन्हें कोविड़ का टीका एएनएम नेहा जाटव द्वारा लगाया गया और उनके द्वारा कोविड़ 19 टीकाकरण के चार महत्वपूर्ण संदेश कलेक्टर श्री सिंह को दिए गए। टीका लगवाने के बाद कलेक्टर ने आधे घंटे वेटिंग रूम में बिताया।     कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि टीका लगाते समय और इसके बाद भी उन्हें किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोविड़ वैक्सीन पूरी तरह सुरिक्षत है एवं कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच है ।कलेक्टर श्री सिंह ने आमजन से आग्रह किया कि वे भी अपनी बारी आने पर कोविड़ वैक्सीन अवश्य लगाएं तथा स्वयं व अपने परिवार को कोरोना वायरस से सुरिक्षत करें।    इस दौरान चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ दिनेश डेहरवार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड़ , तहसीलदार श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया उपस्थित रहे।     उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड़ वैक्सिनेशन के द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड़ वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिसमें राजस्व, गृह विभाग एवं नगरीय प्रशासन का अमला शामिल है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड़ ने बताया कि पहले चरण में  5916 हैल्थ केयर वर्कर तथा द्वितीय चरण में 10 फरवरी तक 1757 फ्रंट लाइन वर्करों इस तरह कुल 7673 लाभार्थियों को कोविड़ का टीका लगाया जा चूका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!