ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

katni – रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने दबोचा

कटनी जिला पंचायत कार्यालय मेंं पदस्‍थ लेखापाल सत्‍येंद्र सोनी को कर्मचारी की बहाली के बदले वीवो कंपनी का मंहगा फोन मांगना भारी पड़ गया, लेखापाल 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त टी के हाथ पकड़ा गया.

नववोक समाचार, कटनी. 

कटनी जिला पंचायत कार्यालय में पदस्‍थ लेखापाल सत्‍येंद्र सोनी को जबलपुर लोकायुक्‍त टीम में कर्मचारी आशीष दुबे से निलंबन से बहालीे के बदले 54 हजार के वीवो फोन की मांग की गई थी, जिसके बाद गुरूवार को आवेदक आशीष दुबे की शिकायत पर टीम ने जिला पंचायत कार्यालय में कार्रवाई करते हुए 5 हजार की रिश्‍वत के साथ लेखापाल को अरेस्‍ट किया है. कार्रवाई के सूचना से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गई,

बता दें कि आवेदक अशीष दुबे द्वारा जबलपुर लोकायुक्‍त एसपी अंजू पटले को शिकायत की गई थी, जिसमें बताया गया था कि उसे निलंबन से बहाली के बदले लेखा पाल द्वारा वीवो 70 मोबाइल फोन की मांग की जा रही है, जिसकी बाजार कीतम 53999 है, जिस पर आवेदक द्वारा पहली किश्‍त के रूप में 5 हजार की राशि देने एवं 10 हजार की रकम फरवरी के वेतन से देने और शेष राशि बहाली के बाद देने पर सहमति बनी थी, जिस पर गुरूवार को 5 हजार की पहली किश्‍त दी गई थी, रकम देते ही लोकायुक्‍त टीम ने लेखापाल को  जिला पंचायत की स्‍थापना शाखाा मेंं रंगे हाथ पकड लिया है.   आरोपी लेखाापाल सोनी के खिलाफ भृष्‍टाचार निवारण अधिनियम 1988 संसोधित 2018 की धारा 7- 13 (1) बी, 13 (2) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में लोकायुक्‍त टीम में निरीक्षक राहुल गजभिए , निरीक्षक बी एम नरव‍रिया सहित जबलपुर लोकायुक्‍त का दल मौजूूद रहा.

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!