ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

राजगढ में महिला सुरक्षा और स्‍वरक्षा को लेकर बनाया जा रहा सशक्‍त , एसपी सिमाला प्रसाद की पहल

नवलोक समाचार, राजगढ़।

यहां जिले भर के सभी 20 पुलिस थानों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में महिला सम्मान एवं सुरक्षा व स्वरक्षा कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है, जिसमें  महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने हेत विशेष  अभियान चलाया कर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
   जी हां, मध्‍यप्रदेश के राजगढ जिले में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन मैं महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने हेतु जिला राजगढ़ के सभी पुलिस थानों में महिला सम्मान एवं सुरक्षा के साथ साथ  स्वरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षिण का अयोजन भी किया जा रहा है। उक्‍त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला सशक्तिकरण विभाग की भी मदद से आयोजित किया जा रहा है साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार देकर उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला उद्योग एवं लघु उद्योग सहित आदि संस्थाओं से भी मदद ली जा रही है तथा महिलाओं पर हो रहे अपराधों से उन्हें सुरक्षित करने तथा मजबूत बनाने हेतु उन्हें घरेलू हिंसा ,बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनों की जानकारी भी दी जा रही है। तथा पुलिस द्वारा तत्काल प्रदान की जाने वाली सेवा ” 100 नंबर लगाओ और पुलिस बुलाओ” आदि के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। ताकि किसी भी महिला के प्रति कोई भी असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ या अन्य कोई घटना घटित ना कर सके । इसी तारतम्य में आज दिनांक17 फरवरी 2018 को जिले के थाना राजगढ़ ,थाना सारंगपुर, थाना नरसिंहगढ़ ,थाना कुरावर ,थाना ब्यावरा ,थाना मल्लावर ,थाना खिलचीपुर ,थाना छापीहेड़ा ,थाना भोजपुर ,थाना सुठालिया ,थाना कालीपीठ, थाना तलेन,  थाना खुजनेर आदि में पृथक-पृथक महिला सम्मान एवं सुरक्षा व स्व रक्षा के आयोजन किए गए इसमें करीब 3,500–से 4000 महिलाएं उपस्थित हुई है ,जिन्हें सशक्त बनाने हेतु कानूनों के संबंध में विस्तृत एवं बारीकी से जानकारी दी गई है तथा किसी भी प्रकार की सूचना होने पर या घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु भी आगाह किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति बदनियती से किसी महिला या बालिका के साथ कोई अपराध या घटना घटित ना कर सके आज के कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं से संबंधित तथा प्रतिरक्षा करने संबंधित फिल्म भी दिखाई गई है।
राजगढ से राजेश भंडारी की रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!