ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
खेल

रियों में लचर प्रदर्शन का कारण नहीं बता पायी तीरंदाज दीपिका कुमारी

-deepika-kumarरियो डि जिनेरियो ऐजेंसी – तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रियो ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी की महिला टीम स्पर्धा में लचर प्रदर्शन पर हैरानी जतायी जिसमें भारतीय टीम क्वालीफाईंग में सातवें स्थान पर रही। दीपिका 720 में से 640 अंक ही जुटा पायी जिससे वह 20वें स्थान पर रही जबकि अनुभवी बोम्बायला देवी लेशराम 638 अंक के साथ 24वें और लक्ष्मीरानी माझी 614 अंक लेकर 43वें स्थान पर रही।
दीपिका ने कहा, ‘हवा को छोड़कर कुछ भी गलत नहीं
दीपिका ने कहा, ‘हवा को छोड़कर कुछ भी गलत नहीं था। इसे समझना मुश्किल है। मैंने तीर चलाया और वह चूक गया। निश्चित तौर पर मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी लेकिन अब इसको लेकर मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं।’
इस खराब प्रदर्शन से भारत की पदक की संभावनाएं प्रभावित हुई है। शीर्ष चार में रहने वाली टीमों को बाई दी गयी है जबकि कुल 1892 अंक बनाने वाली भारतीय टीम को कल एलिमिनेशन दौर से गुजरना होगा। भारत अपने अभियान की शुरूआत कंबोडिया के खिलाफ करेगा जिसकी रैंकिंग दस है। यदि वे आगे बढ़ने में सफल रहे तो भारत को क्वार्टर फाइनल में रूस और सेमीफाइनल में चीन से भिड़ना पड़ सकता है। राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका 30 तीर चलाने के बाद एक अंक की बढ़त पर थी लेकिन छठे दौर में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। तब उन्होंने 9, 9, 8, 8, 8, 7 के साथ कुल 49 स्कोर बनाया। उनका सबसे खराब प्रदर्शन सातवें दौर के आखिरी तीर में रहा जिसमें वह लक्ष्य से पूरी तरह चूक गयी और उन्हें कोई अंक नहीं मिला। दीपिका ने इसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया और 30 तीरों में से 13 पर परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया लेकिन इससे वह 20वें नंबर पर ही आ पायी। कल सुबह के सत्र में अतनु दास ने पुरूषों के वर्ग में खराब शुरूआत से उबरकर अच्छी वापसी की और क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे।वह 36 तीरों के बाद दसवें स्थान पर थे लेकिन कोलकाता के इस 24 वर्षीय तीरंदाज ने आखिरी 36 तीरों में से 23 पर परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया और आखिर में 720 अंकों में से 683 अंक बनाकर पांचवें स्थान पर रहे। सौजन्‍य – जी न्‍यूज ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!