ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

बंद नलजल योजनाओं को चालू कराने कमिश्नर ने दिया निर्देश

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। संभाग के तीनो जिलो में बंद पड़ी नलजल योजनाओं को चिन्हित कर शीघ्र चालू कराएं। यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम् श्री रजनीश श्रीवास्तव ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने समस्त जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वे नलजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा बंद नलजल योजनाओं को तत्काल चालू कराएं। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली की समस्या के कारण कोई भी नलजल योजना बंद न हो यह सुनिश्चित करें तथा बिजली के कारण बंद नलजल योजनाओं को एमपीईबी के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल चालू कराएं।             कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने गतदिवस संभाग के तीनों जिलों में नलजल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने संभाग के तीनो जिलो के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नल कनेक्शन के माध्यम से समयसीमा में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   बैठक में संयुक्त आयुक्त जेसी दोहरअधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुबोध सक्सेनाकार्यपालन यंत्री लोंक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थेे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!