ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
ग्रामीण ख़बरराज्य

सीएम हेल्पलाइन निराकरण को लेकर सोहागपुर जनपद सीईओ को सीएम शिवराज ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद सीईओ सोहागपुर श्री सोनी को दी बधाई, शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने में श्री सोनी प्रदेश में द्वितीय
नवलोक समाचार, होशंगाबाद । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य तथा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जनपद सीईओ सोहागपुर श्री श्रीराम सोनी को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिकायतों के निराकरण में सक्रिय भूमिका के लिए श्री सोनी की सराहना की ।      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के टॉप 5 अधिकारियों से संवाद कर उन्हें बधाई दी।
     उल्लेखनीय है श्री सोनी द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत दिसंबर माह में प्राप्त 64 शिकायतों में से 62 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है। जनपद सीईओ श्री सोनी ने बताया कि कलेक्टर श्री धनंजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम के मार्गदर्शन में नियमित शिकायतों की समीक्षा कर उनका तत्परता से निराकरण किया जा रहा हैl        उल्लेखनीय है कि अगस्त 2020 से दिसंबर 2020 तक प्रतिमाह सीएम हेल्पलाइन में उल्लेखनीय कार्य के श्री सोनी को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!