ब्रेकिंग
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह...
आसपास

प्रमिला सिंह ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम

शहडोल। मध्यप्रदेश में पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए दल बदल रहे हैं। नामांकन के बाद भी पद की चाहत में पाला बदलने की प्रक्रिया जारी है। वैसे भी राजनीति में कब कौन कहां छलांग लगा जाए यह कहना मुश्किल ही होता है। शुक्रवार को शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रमिला सिंह ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उन्हें समर्थकों समेत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में एक सादे समारोह में यह सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि सिंह जयसिंहनगर विधानसभा से टिकट मांग रहीं थीं, लेकिन उनकी जगह जैतपुर के भाजपा विधायक जय सिंह मरावी को पार्टी ने मैदान में उतार दिया, जिसके चलते वे नाराज चल रहीं थीं। पार्टी से बगावत करने के बजाए उन्होंने किनारा करना ही बेहतर समझा। अब वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!