ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

कोरोना महामारी में स्व सहायता समूह की महिलाएं निभा रही सशक्त भूमिका , सेनेटाइजर और मास्क बना रही

नवलोक समाचार होशंगाबाद। कोरोना महामारी से युद्ध में स्व सहायता समूह की महिलाएं निभा रही हैं, सशक्त एवं सराहनीय भूमिका
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क
50 हजार मास्क एवं 900 लीटर सेनेटाइजर बना कर ना तैयार किये है।  स्व सहायता समूह की महिलाएं निभा रही है सशक्त एवं सराहनीय भूमिका।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी विकासखण्‍डो में ग्राम स्तर पर सभी विकासखंडों में आजीविका मिशन की स्‍वसहायता समूह की महिलाएं द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क तैयार कर रही हैं।
कलेक्टर श्री धनंजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क एवं सैनिटाइजर ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सभी विकास खंडों में लगभग 50000 मास्‍क एवं 900 लीटर हैंड सेनीटाइजर तैयार किए गए हैं जिसका ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को वितरण किया जा रहा है। उक्त वस्तुओं के वितरण में रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।उनके द्वारा ग्रामीणों को कोरना वायरस से बचाव के लिए नियमित हाथ धोने, सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को गंभीरता से पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!