ब्रेकिंग
नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला
आसपास

होशंगाबाद संसदीस सीट – भाजपा की स्‍मारिका में सोहागपुर का नाम गायब, नही हुआ कोई विकास कार्य

नवलोक समाचार, होशंगाबाद.

होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय सीट से भाजपा पार्टी से सांसद राव उदय प्रताप सिंह द्वारा जो विकास कार्य कराये गए है, उनमें सोहागपुर ब्‍लाक का कोई उल्‍लेख नही है. नरसिंहपुर क्षेञ में वांटी गई स्‍मारिका में दोनो जिलो में जो भी काम कराये गए है उनका उल्‍लेख तो है लेकिन होशंगाबाद जिले की सोहागपुर में पांच सालो में सांसद द्वारा कोई काम नही कराया गया, जिसके कारण स्‍मारिका में सोहागपुर का कोई उल्‍लेख नही है. वही दोनो जिलो के सभी विभागो द्वारा जो कार्य करवाये गए है उनका जरूर उल्‍लेख किया गया है. बताया जा रहा है कि उक्‍त स्‍मारिका होशंगाबाद जिले से ज्‍यादा नरसिंहपुर जिले में वितरित की गई है.

होशंगाबाद संसदीय सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने वाले उदय प्रताप सिंह द्वारा जो स्‍मारिका छपवाकर बंटवाई गई है, उसमें सोहागपुर की आईटीआई का ही उल्‍लेख माञ है जो कि सांसद के पहले कार्यकाल का है जब उदय प्रताप सिंह कांग्रेस पार्टी से सांसद चुने गए थे. बता दें कि दोनो जिलो में सांसद द्वारा जो भी काम करवाये गए है उनका तो उल्‍लेख है लेकिन सोहागपुर विकास खंड में कोई भी काम नही होने के कारण स्‍मारिका में सोहागपुर का उल्‍लेख नही किया गया है. बता दें की सांसद द्वारा सांसद निधि में जरूर लोगो को राशि दी गई है लेकिन किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्माण कार्य सोहागपुर में नही कराया गया है. जिससें सांसद उदय प्रताप का विरोध भी क्षेञ में होने लगा है, उधर सोहागपुर में ट्रेन में स्‍टापेज न होने के कारण सांसद के प्रति लोगो में नाराजगी बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!