ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
आसपास

गाय और गांवों का विकास भाजपा की संस्कृति में हैः राजनाथ सिंह

हरदा। केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गाय और गांवों का विकास तो भाजपा की संस्कृति में हमेशा से शुमार रहा है, लेकिन कांग्रेस को चुनाव के समय ही इनकी चिंता हुई है। वे हरदा विधानसभा के खिरकिया में पार्टी प्रत्याशी कमल पटेल एवं होशंगाबाद जिले की सिवनी-मालवा विधानसभा के डोलरिया में पार्टी प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

शिवराज सिंह चौहान ने बदले प्रदेश के हालात

केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास और सुशासन की पिच पर भाजपा चौका मारने जा रही है। अब तक एक, दो और तीन रन लिए। यानी कि तीन साल तक सरकार चलाई। उन्होंने कहा कि 2003 में जब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आई, तो मध्यप्रदेश की पहचान देश-दुनिया में बीमारू राज्य की थी। पिछले 15 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बही है। उन्होंने मध्यप्रदेश के हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। अब मध्यप्रदेश के उपर देश और दुनिया की नजरें टिकी हुईं हैं।

किसानों के लिए इतना काम कहीं नहीं हुआ

केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जितना काम किसानों के हित में पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की सरकार ने किया है, उतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी राज्यों सहित दुनिया की नजर मध्यप्रदेश पर है कि इस बार यहां की सरकार किसानों के लिए क्या नया करने जा रही है। पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश ने किसानों के लिए कई नई योजनाएं बनाईं हैं। उनकी स्थिति को इतना बेहतर कर दिया है कि अब वे भी गर्व से सर उठाकर जीते हैं। कांग्रेस की सरकारों में किसानों की क्या हालत थी, ये किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस की सरकार में आत्महत्या करने को मजबूर हुआ करता था, लेकिन अब ऐसी स्थितियां नहीं हैं। उनके राज्य में 18 प्रतिशत पर ब्याज पर ऋण मिलता था, लेकिन अब यहां पर जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता है। ये अंतर है भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में।

सरकार चलाने वाली भाजपा सबसे बेहतर पार्टी

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश में जितनी भी पार्टियां हैं उनमें सरकार चलाने के मामले में भाजपा का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है। ये दावा मैं नहीं कर रहा हूं, बल्कि दुनिया के राजनीतिक विश्लेषक यह दावा करते हैं। राजनीतिक विश्लेषक तो यह भी कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश में इस बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा देश और मध्यप्रदेश में शासन किया है। देश पर सबसे अधिक शासन करने के बाद भी कांग्रेस की सरकारों ने वह नहीं किया, जो पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने के संकल्प को पूरा किया। 2022 तक मध्यप्रदेश सहित देश के हर गरीब का खुद का पक्का मकान होगा। किसानों के लिए बीमा योजना की शुरूआत हुई। हर गरीब का बैंकों में खाता खुलवाया। काली कमाई बैंकों में जमा करवाई।

अर्थव्यवस्था को टॉप थ्री में लाना लक्ष्य

श्री सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कांग्रेस के शासनकाल में 9 वें नंबर पर थी, जिसको भाजपा की सरकार ने 6 वें नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है और अब दुनिया के टॉप थ्री में लाने का लक्ष्य है। जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप तीन देशों में शुमार हो जाएगी।

जब हिचकोले लगते थे, तो समझ जाते थे मध्यप्रदेश आ गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पहले भी मध्यप्रदेश में आता रहा हूं। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश का रहने वाला हूं, इसलिए मध्यप्रदेश की स्थितियों से भी पूरी तरह वाकिफ रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले भी मध्यप्रदेश में आना होता था। उस समय यहां की सड़कों को लेकर कहा जाता था कि जब गाड़ी हिचकोले खाने लगे, शरीर उपर-नीचे होने लगे तो समझना कि मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। ये पहचान थी मध्यप्रदेश की, जिसको अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विकसित मध्यप्रदेश की पहचान में बदल दिया है।

पहले क्यों नहीं की गाय, गांव और किसानों की चिंता

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के वचन पत्र में गाय और हिन्दुत्व के एजेंडे को शामिल करने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब गाय और गांवों के विकास की चिंता हो रही है। यह तो भाजपा की संस्कृति में ही है। इसी तरह चुनाव के समय ही प्रदेश के किसानों की भी याद आई है। जब इतने वर्षों तक मध्यप्रदेश में शासन चलाया तो उस समय इन किसानों की चिंता क्यों नहीं की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने होशंगाबाद जिले की सोहागपुर विधानसभा के सेमरी में पार्टी प्रत्याशी विजयपाल सिंह के समर्थन में भी सभा को संबोधित किया।

हरदा में श्री राजनाथसिंह की सभा के दौरान हरदा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नपा की पूर्व अध्यक्ष कोमल पटेल, पार्टी प्रत्याशी कमल पटेल, महेंद्र सिंह, पूनम गुप्ता, गंगा बिशन मुनीम, शिवनारायण साध, शैतान सिंह राजपूत, देवीसिंह साखला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा मंडलों के पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!