मैडम! प्यासा मार डाला’, CM की पत्नी साधना को महिला ने सुनाई खरी-खरी…

भोपाल| मध्य प्रदेश में तीन बार से सत्ता में काबिज भाजपा के लिए चौथी बार सत्ता की राह आसान नजर नहीं आती| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में ही लोगों का आक्रोश फूट रहा है| शिवराज एक बार फिर बुधनी से मैदान में हैं, वहीं उनके सामने कांग्रेस ने बड़ी रणनीति के तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया है| हालांकि शिवराज बुधनी में प्रचार की कमान नहीं संभालते हैं, उनकी जगह उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कार्तिकेय और भाजपा नेता ही जनसम्पर्क करते हैं| जिसके चलते महिला ब्रिग्रेड के साथ जनसम्पर्क में उतरी साधना को ही लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है|

Test

दरअसल, बुधनी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए जनसम्पर्क के दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह के सामने एक महिला ने जमकर खरी खोटी सुना दी| पानी की समस्या को लेकर महिला ने आक्रोश दिखाते हुए कहा जब वोट का समय आता है तो सब हो जाएगा कहते हैं| लेकिन पानी नहीं मिल रहा| महिला ने कहा ‘मैडम प्यासा मार डाला’ | इस दौरान सभी आक्रोशित महिला को चुप कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला बोलती गई और साधना भी असहज हो गई| 13 साल के कार्यकाल में शिवराज प्रदेश भर में विकास का दावा और जीत का वादा कर रहे हैं, लेकिन उनको उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनौती मिल रही है| पति के लिए जनसम्पर्क कर रही साधना के सामने कई जगह विरोध की स्तिथि रही, जहां लोगों ने खुले तौर पर विरोध जताया | इस विरोध ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है| क्यूंकि इस बार कांग्रेस ने बड़े नेता को मैदान में उतारा है, जो क्षेत्र के लिए नया चेहरा भी है| वहीं खुद शिवराज बुधनी में प्रचार नहीं करते हैं तो कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है|

Comments are closed.

Translate »