ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
राज्य

भेल लेडिस क्‍लब की अध्‍यक्ष ने सुल्‍तानिया जनाना अस्‍पताल में मरीजो का जाना हाल

राजू प्रजापति, भोपाल.
यहां शुक्रवार को भेल लेडिज क्‍लव की अध्‍यक्ष डांक्‍टर प्रतिभा ठाकुर ने सुल्तानिया जनाना अस्पताल, भोपाल में प्रसूती वार्ड में भर्ती मरीजों से भेंट की और उन्हें भेल लेडीज क्लब की ओर से नवजात शिशुओं के लिए हेंपर भेंट किये। इस दौरान डॉ ठाकुर के साथ क्लब की अन्य उपाध्यक्ष भी उपस्थित थीं।
डॉ ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि ये हमारा सामाजिक तथा नैतिक कर्तव्य है, कि हम समाज के अपने सभी भाइयों और बहनों की यथा संभव मदद करें। उन्होंने भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के अलावा इन्हें सामाजिक संरक्षण की भी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कैसे भेल लेडीज क्लब अपने सीमित संसाधनों के बावजूद समाज के कमजोर वर्ग के लोगों तथा विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा बच्चों के उपयोग मे आने वाले डाइपर तथा बेबी फूड प्रदान किये गए है और शीघ्र ही दुबारा क्लब के द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!