ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्यवायरल न्यूज़

Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट

नगर पालिका में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुनील राजपूत ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस सहित सायबर सेल में होने के बाद एफ आई आर दर्ज की गईं थी, कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

नर्मदापुरम ( मुकेश अवस्थी ) फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला को अश्लील पोस्ट करने के मामले में नगर पालिका नर्मदापुरम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुनील सिंह राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। इटारसी निवासी महिला ने 14 फरवरी 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक मैसेंजर पर उसे सौरभ साहू नाम की आई डी से अश्लील मैसेज आए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 16 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 78(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67(ए) के तहत देहात थाना में 16 मई को जीरो में मामला दर्ज किया था। घटना स्थल कोतवाली होने के कारण डायरी कोतवाली थाना जांच के लिए भेजी गई।

साइबर जांच में सामने आया सुनील राजपूत का नाम

मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान की। साइबर पुलिस ने फेसबुक आईडी की आई पी एड्रेस और मोबाइल नंबर खंगाला तो वह शास्त्री वार्ड निवासी सुनील सिंह राजपूत के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सुनील राजपूत को प्रकरण में नामजद आरोपी बनाया, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। कई दिनों तक पुलिस की नजरों से बचने के बाद आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

अतिक्रमण दल के प्रभारी पद से हटाया गया था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने उसे अतिक्रमण दल के प्रभार से हटा दिया था। इसके बावजूद आरोपी नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ दिखाई देता रहा। सूत्रों की माने तो आरोपी कार्यालय में नजर आ रहा था।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले

सुनील सिंह राजपूत पर वर्ष 2023 में भी आईटी एक्ट के अंतर्गत नर्मदापुरम देहात थाने में मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा नगर पालिका में वर्ष 2018-19 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े घोटाले में भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वयं सुनील सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

टीआई ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी सुनील सिंह राजपूत को आईटी एक्ट और महिला से छेड़छाड़ से संबंधित आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!