ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
स्वास्थ

कलेक्टर की नागरिकों से अपील: बीमार होने पर छुपाएं नहीं, बताएं

जिले के 56 कोरोना पाॅजीटिव मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौटे
रायसेन।
जिले में नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के लिए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के लक्षण होने पर छुपाएं नहीं, तुरंत बताएं। किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार तथा गले में खराश हो तो तत्काल शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जिससे कि आवश्यकतानुसार शीघ्र उपचार प्रारंभ किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले के 56 कोरोना संक्रमित व्यक्ति त्वरित ईलाज, बेहतर देखभाल और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को हराकर अपने घर पहुंचे हैं। इन सभी व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलते ही भर्ती कर दिया गया था तथा रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करते हुए चिकित्सकों की निगरानी में समुचित उपचार किया गया। जिले के शेष 06 कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है। साथ ही मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें पर्याप्त प्रोटीन तथा विटामिनयुक्त नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है।
कलेक्टर श्री भार्गव ने नागरिकों से कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाए और समय-समय पर हाथों को सेनेटाईजर या साबुन से अच्छी तरह धोएं। उन्होंने नागरिकों से लाॅकडाउन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की भी अपील की है। इसके साथ ही जिले में अन्य प्रदेश या जिलों से आने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में देने के लिए भी कहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!