ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

पीसी शर्मा को जनसंपर्क और बाला बच्चन को तकनीकी शिक्षा विभाग

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के समय अपने पास रखे विभागों का कार्य विभाजन कर दिया है। कमलनाथ ने कानून मंत्री पीसी शर्मा को जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल और रोजगार विभाग के साथ ही लोक सेवा प्रबंधन का कार्यभार भी सौंप दिया है।
ये सभी विभाग मंत्रिमंडल का बंटवारा करते समय मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास रखे थे। उस समय बाला बच्चन को गृह एवं जेल विभाग और पीसी शर्मा को कानून विभाग देने के साथ ही मुख्यमंत्री से संबद्ध किया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपने विभागों का कार्यविभाजन इन मंत्रियों के बीच कर दिया।

माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कमलनाथ ने अपने कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!