ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
Breaking Newsखास खबरेराज्यस्वास्थ

मुखर्जी परिसर शौचालय पर उठे सवाल, सफाई व्यवस्था पर व्यापारी नाराज़

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

नवलोक समाचार, सोहागपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय को लेकर बुधवार को नगरवासियों और व्यापारियों के बीच जमकर चर्चा हुई। सुबह शौचालय के बाहर सफाई तो करवाई गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे केवल दिखावटी कार्रवाई बताया। व्यापारियों का कहना है कि अगर शौचालय की नियमित सफाई होती रहे और वहां स्थायी तौर पर एक सफाईकर्मी तैनात कर दिया जाए तो परिसर में बदबू और गंदगी की समस्या से निजात मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों ने गेट बंद रहने पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि गेट बंद रहेगा तो लोग बाहर ही गंदगी करेंगे। कई नागरिकों ने शौचालय के निर्माण को ही अवैध बताते हुए कहा कि पिछले तीन-चार साल से कभी कोई स्थायी सफाईकर्मी नहीं रखा गया और अब यह सफाई सिर्फ दिखाने के लिए की जा रही है। इसी बीच नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए। नागरिकों ने आरोप लगाया कि परिषद कार्यालय में एक ही परिसर में तीन-तीन प्यून बैठे रहते हैं जबकि अन्य जगहों पर उनकी आवश्यकता है। इसे “भर्राशाही” करार देते हुए लोगों ने कहा कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि शौचालय का बेहतर रखरखाव संभव है, लेकिन इसके लिए प्रशासन की इच्छाशक्ति और ठोस कार्यवाही आवश्यक है।

रिपोर्ट- आदाब खान

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!