ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
देश

नर्मदा याञा के बाद अब 15 मई से दिग्‍गी की राजनैतिक याञा, सभी विधानसभाओं का करेगें दौरा, रूठों को मनाने का करेगें काम

नवलोक समाचर.

दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर पूर्व मुख्‍यमंञी दिग्विजय सिंह ने 15 मई से मध्‍यप्रदेश भर में राजनैतिक याञा निकालने की बात कही है.

नई दिल्‍ली- हाल ही में ‘नर्मदा परिक्रमा’ पूरी करने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात का करीब दो सप्ताह तक इंतजार करने के बाद मध्य प्रदेश में 15 मई से एक और यात्रा निकालने की घोषणा की है। टीकमगढ के ओरछा से निकाली जा रही है याञा को लेकर सिंह ने कहा कि याञा के दौरान वह हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को एकजुट कर आगामी चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि वे कार्यकर्ताओं सहित रूठे हुये नेतओं को मना कर पार्टी की मुख्‍यधारा में लेकर आयेगे..

      मुख्यमंत्री पद की दौड़ से पहले ही अलग होने का ऐलान कर चुके सिंह ने  कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में पार्टी जीतती है और विधायक उनसे मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए कहते हैं तो भी वह ‘‘विनम्रता से मना कर देंगे।” बीते 10 अप्रैल को ‘नर्मदा परिक्रमा’ पूरी करने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी (दीपक बाबरिया) से चर्चा की है।  हम बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। दिग्‍गी ने दिल्‍ल में प्रेस को बताया कि श्री सिंह अपनी आगामी यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे एक चुनौती के तौर पर लेता हूं। एक-एक विधानसभा क्षेत्र में जाऊंगा और कार्यकर्ताओं को एकजुट करूंगा। हमारे साथ वे नेता भी होंगे जो लोकसभा या विधानसभा के टिकट के आकांक्षी नहीं है।” गौरतलब है कि सिंह ने पिछले साल 13 सितंबर से ‘नर्मदा परिक्रमा’ शुरू की थी और यह बीते 10 अप्रैल को संपन्न हुई। इस धार्मिक पदयात्रा के दौरान उन्होंने तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने स्वीकार किया कि 2008 में मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन कांग्रेस उसका फायदा नहीं उठा पाई। सिंह राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के नाम का समर्थन करने संबंधी अपने पुराने बयान पर भी कायम रहे.  सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के अलावा पार्टी उन्हें जो भूमिका देगी, वह स्वीकार करेंगे। उन्होंने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।==   मीडियाकर्मीयों से बात करते हुये दिग्‍गी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को अपनी पसंद बताने संबंधी पुराने बयान के बारे में याद दिलाने पर सिंह ने कहा, ‘‘ 2008 में मैंने छिंदवाड़ा में एक सभा में कहा था कि वह (कमलनाथ) नेतृत्व कर सकते हैं। मैं जो कहता हूं, उससे हटता नहीं। लेकिन पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी फैसला करेंगे। ”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!