ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देशराज्य

दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ

 

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

बैठक में ईकोलॉजी, अर्थ-व्यवस्था, टेक्नोलॉजी, सामाजिक, जियो पॉलिटिक्स और उद्योगों से जुड़े विषय पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ 22 जनवरी को दावोस में मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि रखने वाले विश्व के प्रमुख निवेशकों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि-मंडल दावोस सम्मेलन में भाग ले रहा है। प्रतिनिधि-मंडल में मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन डॉ. राजेश राजोरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अशोक बर्णवाल, सचिव पर्यटन फैज़ अहमद किदवई और प्रबंध संचालक राज्य उद्योग विकास निगम विवेक पोरवाल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!