ब्रेकिंग
Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें
Breaking Newsआसपासखेलराज्य
Trending

Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला

मंडीदीप ने सोहागपुर को 6–2 से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

नवलोक समाचार,सोहागपुर।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें संस्करण का फाइनल मुकाबला सोहागपुर में गरिमामयी माहौल में खेला गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अतुल सेठ, रोहित फौजदार, कायाकल्प डेरीया, कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह की उपस्थिति रही। फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें मंडीदीप की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सोहागपुर को 6–2 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच से पूर्व खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान अधिवक्ता एवं भानु तिवारी अधिवक्ता का नगरवासियों द्वारा सम्मान किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर खेल मैदान का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया। विजेता टीम मंडीदीप को विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्वर्गीय रामचंद्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा प्रदान की गई। वहीं उपविजेता सोहागपुर टीम को स्वर्गीय शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा दी गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। वही बेस्ट गोलकीपर – रोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड – सत्यम (मंडीदीप), बेस्ट डिफेंडर – हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री – आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर – शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य सभी को नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. आयोजन को सफल बनाने में शानदार ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को भी सम्मानित किया गया।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!