ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपासग्रामीण ख़बरराज्यवायरल न्यूज़
Trending

Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज

पिपरिया में जैन समुदाय के लोगों नें मौन जुलूस निकालकर उठाई संत सुरक्षा की मांग

नवलोक समाचार पिपरिया ( लोकेश मालवीय ).

रीवा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जैन साध्वी उपशम मति माताजी एवं श्रुत मति माताजी के निधन से जैन समाज में शोक के साथ साथ आक्रोश भी है। घटना के विरोध में पिपरिया जैन समाज ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मौन जुलूस निकाला गया। सामाजिक लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पिपरिया अनुविभागीय अधिकारी आकिप खान को ज्ञापन सौंपा जिसमे साध्वी, आर्यिकाओं और संत समाज की सुरक्षा की माँग की । गौरतलब है कि रीवा में पैदल विहार के दौरान जैन साध्वियां को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में

दो साध्वियों का निधन हो गया था वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी स्तिथि भी नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद देशभर के जैन समाज में शोक की लहर है। इसी क्रम में पिपरिया में भी समाज के लोगों ने एकत्र होकर दिवंगत साध्वियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत इतवारा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर में हुई, जहां समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर साध्वियों को भावभीनी विनयांजलि दी। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मौन जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन अधिवक्ता प्रदीप जैन ने किया। ज्ञापन में सड़क दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा विहाररत जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। इस दौरान डॉ. विजय जैन, मौसम समैया, विजय मोही, रितेश जैन, अशोक जैन, मनीष जैन, पवन जैन, राहुल जैन, बृजमोहन जैन, खूबचंद जैन, सचिन शाह सहित जैन समाज की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!