ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsराज्य

दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा नर्मदा जयंती समारोह

कमिश्नर श्रीमन शुक्ल ने तैयारियों का जायज़ा लिया, उधर कलेक्टर नीरज सिंह ने भी जलमन्च और हेडिपेड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।

मां नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर का गौरव दिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। नर्मदापुरम कमिश्नर श्री श्रीमन् शुक्ला ने शुक्रवार को नर्मदा जयंती महोत्सव और गौरव दिवस की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य अतिथि के हेलीपैड आगमन पर व्यवस्थाओं से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस से सेठानी घाट तक जलमार्ग का भ्रमण कर तैयारियां देखी। उन्होंने सभी तैयारियों को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंहउपायुक्‍त श्रीमती अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावतअपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें    कमिश्नर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि मां नर्मदा जयंती एवं गौरव दिवस हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाए। आयोजनों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रहे। घाटों की साफ-सफाईरंग रोगन एवं मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाए। इसके पूर्व कमिश्नर श्री शुक्ला ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजनों के संबंध में बैठक कर जलमंचविद्युत सुरक्षा ट्रैफिक आदि व्यवस्थाओ की समीक्षा भी की। बैठक में सीएमओ श्री नवनीत पांडे ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजनों की तैयारियों की जानकारी दी।

आकर्षक साज सज्जा से सजेंगे घाट और चौराहे

      कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेठानी घाट सहित अन्य घाटों और प्रमुख चौक चौराहों को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। साफ सफाई अभियान भी तेजी से जारी हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन

      कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि नर्मदा तट पर और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होगें। मुख्य कार्यक्रम 27 एवं 28 जनवरी सेठानी घाट पर किया जाएगा जिसमें भारत की सुप्रसिद्ध स्पीक मैके संस्था तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

नर्मदा जयंती पर 51 हजार दीपकों की मनमोहक छटा

      नर्मदा जयंती के उत्सवी पर्व पर सबसे प्रमुख आकर्षण दीपमालिका का होता है। इस बार 51 हजार  दीपकों की छटा से नर्मदा तट शोभायमान किया जायेगा।आतिशबाजी की व्यापक व्यवस्था की जायेगी।इसमें मां नर्मदा में प्रदूषण भी नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!