ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
आसपासक्राइम अलर्ट

छतरपुर में किसान ने पहले दो बच्चों को जहर खिलाया फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या

छतरपुर। जिले के ग्राम थुराठी में एक किसान ने पहले अपने दो बच्चों को जहर खिलाया फिर खुद फंदे पर झूल गया। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय लगा जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। किसान की पत्नी ने एक माह पहले घर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।
लवकुशनगर थाने के ग्राम थुराठी का है। अहिरवार मुहल्ला निवासी बलराम अहिरवार के घर में उसकी और दो बच्चों (8 वर्षीय इंद्रजीत 6 वर्षीय बेटी नीलम) शव आसपास घर पर पड़ी मिलीं हैं। बलराम का शव घर के अंदर फांसी पर लटका था और दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे।

पुलिस को दी जानकारी: पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसान ने पहले दोनों बच्चों को जहरीला खिलाकर सुला दिया। इसके बाद खुद बलराम ने फांसी लगा ली। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब पड़ौसियों ने बलराम को सुबह देर तक घर के बाहर नहीं देखा। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे और दकवाजा खटखटाया। जब कोई हलचल नहीं हई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बलराम फांसी पर लटका था और बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे।

कारण अज्ञात: पुलिस के अमुसार अभी ऐसा लग रहा है कि मानसिक तनाव के चलते किसान ने ये कदम उठाया है। उसकी पत्नी ने एक महीने पहले आत्महत्या की थी। तभी से वो परेशान था। पुलिस किसी अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में कर्ज के चलते आत्महत्या जैसी बात सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!