ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

पुरानी रॉयल्टी से खनिज परिवहन करते डंपर जप्त

होशंगाबाद में खनिज विभाग द्वारा की गई बड़ी कार्यवाई, 
जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक की कार्रवाई
नवलोक समाचार,होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशनुसार एव जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार व उनकीं टीम ने आज दिनांक 2/11/20 को भोपाल तिराहा पर खनिज वाहनो की जांच के दौरान पुरानी रसीद पर खनिज का परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है। तत्सबंध मे खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार ने बताया कि भोपाल तिराहे पर वाहनों की जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 04 एचब 3824 को अवैध खनिज से भरा पाया गया। वाहन चालक शाहरुख अली पिता अनवर अली निवासी गोहरगंज रायसेन से वाहन में भरे खनिज की वैधानिक अनुमति मांगने व उसके वैधानिक दस्तावेज मागंने पर उनके द्वारा दिनांक दिनांक 30 /10/ 2020 की रसीद प्रस्तुत किया गया । जिसकी नाके पर रखें रजिस्टर में प्रवेश प्रविष्टि की जांच करने पर उक्त वाहन चालक द्वारा दिनांक 30 को ही शाम 5:15 पर रेत खनिज का परिवहन किया जा चुका था। लेकिन चालक द्वारा पुनः उसी रसीद से प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमित कर रेत खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा था । जिसे जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन के मालिक जहीर निवासी भोपाल हैं उक्त वाहन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में खड़ा किया गया। खनिज निरीक्षक की इस कार्रवाई से रेतमाफियाओ मे हडकंप मच गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!