ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
बॉलीवुड

आलिया और सोनाक्षी ‘कलंक’ की शूटिंग के लिए चंदेरी पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

भोपाल. रविवार शाम 6 से 6.30 के बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट भोपाल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। सूत्रों के मुताबिक आलिया और सोनाक्षी एयरपोर्ट से सीधे अपनी फिल्म कलंक की शूटिंग के लिए चंदेरी रवाना हुईं। वे दोनों इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगी, इसकी शूटिंग सोमवार से शुरू होगी। इसके बाद फिल्म का अगला शेड्यूल ललितपुर में होगा है।

कलंक फिल्म का निर्माण करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। इसमें लीड रोल में वरुण धवन होंगे। साथ ही इस फिल्म में लंबे समय बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ काम करेंगे। एक-दो दिन कलंक की पूरी स्टारकास्ट और टीम के चंदेरी पहुंचने की संभावना है।

बॉलीवुड के लिए चंदेरी अब देश के सबसे अच्छे शूटिंग लोकेशन में शुमार हो रहा है, जहां पर एक साल के अंदर कई फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इसमें राजकुमार राव की स्त्री, वरुण धवन की सुई धागा और कंगना रानौत की नई फिल्म शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!