ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
बॉलीवुड

नहीं रहे कादर खान, कनाडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

साल 2019 की शुरुआत एक बहुत बुरी खबर से हुई है । बीते 16-17 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे । अब उनका निधन हो गया है । 81 साल के कादर खान के निधन से बॉलीवुड ने एक बेहतरीन एक्टर को खो दिया । कनाडा के अस्पताल में कादर खान ने अंतिम सांस ली ।
बता दें कि कादर खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी । इस खबर को कादर खान के बेटे सरफराज ने झूठा बताया था । वहीं सोशल मीडिया पर भी कादर खान के निधन की अफवाह उड़ने पर यूजर्स ने गुस्सा दिखाया था । अब स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कादर खान का निधन हो गया है । ये जानकारी उनके कनाडा स्थित घर से मिली है ।

कादर खान के बेटे सरफराज ने इस खबर की पुष्टि की है । कादर खान का निधन शाम 6 बजे हुआ ।
बता दें कि कादर खान लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे थे । उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था । उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा गया था। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!