ब्रेकिंग
त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह
आसपास

8 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, आधी रात को जारी हुआ आदेश

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके पहले 16 आईएएस अफसरों के तबादले भी किए गए।

इस तबादले के साथ ही टीकमगढ़ की सीईओ जिला पंचायत बिदिशा मुखर्जी के उप सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही रामप्रसाद भारती को भूअभिलेख के संयुक्त आयुक्त, लिटिगेशन एवं समन्वय ग्वालियर और उप सचिव, राजस्व मंडल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाता है।

इसमें टीकमगढ़ की जिला पंचायत सीईओ बिदिशा मुखर्जी को उप सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर अतेंद्र सिंह गुर्जर को संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी, विदिशा के संयुक्त कलेक्टर चंद्र प्रताप गोहल को सीईओ विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ग्वालियर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टरी उमरिया लक्ष्मीकांत पांडेय को श्योपुर इसी पद पर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी को इसी पद पर ग्वालियर भेजा गया है।

वहीं, उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अनिल बनवारिया को इसी पद पर ग्वालियर भेजा गया है। डिंडोरी के डिप्टी कलेक्अर अमित सिंह को इसी पद पर ग्वालियर भेजा गया। गुना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद बाजपेयी को इसी पद में शिवपुरी भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!