ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

मोदी ने कहा- कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार ऐसा फैला कि नोटबंदी जैसी तेज दवा इस्तेमाल करनी पड़ी

झाबुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झाबुआ में चुनावी सभा की। उन्होंने अपने भाषण में सरकार की योजनाएं गिनाईं। वहीं, इनके जरिए कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। यही वजह रही कि हमें नोटबंदी जैसी तेज दवा का इस्तेमाल करना पड़ा। आपने उस वक्त हमारा साथ दिया और बता दिया कि यह क्यों जरूरी थी। आज विपक्ष हमारे इस फैसले पर सवाल उठा रहा है।
मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के अंतर्गत हमनें देश के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े रहने की ताकत दी है, एक नया हौसला और नया विश्वास दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो सपने देखे हैं- पहला, किसानों की आय दोगुनी करनी है। दूसरा, गरीबों को अपने घर देना है। हम यह काम कर भी रहे हैं। हमने मुद्रा योजना के तहत 14 करोड़ लोग बिना गारंटी स्वीकृत किए हैं। इसमें 70 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनको पहली बार बैंक से लोन मौका मिला है। वे खुद भी कमा रहे हैं और गांव के छोरों को भी नौकरी दे रहे हैं। हमने नियम बनाया कि लोगों को मुद्रा लोन के तहत आसानी से लोन मिलेगा और कारोबार बेहतर तरीके से चला सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!