ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरे

कई इलाकों में छाई रही धुंध, बादल छाने से सुबह डेढ़ घंटे में 1.6 डिग्री लुढ़का पारा

भोपाल . शहर में पिछले तीन दिन से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। रविवार से मंगलवार तक दिन और रात के तापमान 3 से 4 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव रहा। मंगलवार सुबह सूरज उगने से पहले साकेत नगर, होशंगाबाद रोड, मिसरोद, बरखेड़ा पठानी, भेल समेत शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही।

सुबह 8.30 बजे तक ठंडी हवा भी चली। सुबह 5.30 से सुबह 7 बजे तक डेढ़ घंटे में तापमान बढ़ने के बजाय 1.6 डिग्री कम हो गया। सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक 3 घंटे में भी 1.6 डिग्री ही ऊपर चढ़ सका। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह धुंध छाने से सोलर रेडिएशन प्रॉपर नहीं हो सका, इस कारण तापमान लुढ़का।

शहर में रविवार से मौसम के तेवर बदले हैं। रविवार को दिन का तापमान 35 डिग्री पार पहुंच गया था। सोमवार को रात के तापमान में इजाफा हुआ तो दिन का तापमान 1 डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को फिर हल्के बादल छाने से दिन में पारा 3.2 डिग्री लुढ़क गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।

वजह… नमी और तापमान ज्यादा हाेने से छाई धुंध : वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर से नमी आ रही है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी मप्र से होती हुई मराठवाड़ा तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे भी नमी आ रही है। नमी और तापमान ज्यादा हाेने से धुंध छाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!