ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
खास खबरे

पीसी शर्मा के समर्थन में आए आम लोग

भोपाल- दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा बुधवार को वार्ड क्रमांक 33 में भीम नगर पहुंचकर अपना महाजनसंपर्क अभियान शुरु किया। इस दौरान शर्मा ने गली-गली घूमकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें जीताने की अपील की। 35 सालों से लगातार झुग्गीवासियों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे पीसी शर्मा को देखते ही लोग उनके समर्थन में घरों से बाहर आ रहे है। शर्मा जहां पहुंच रहे है वही महिलाएं, पुरुष, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, उन्हें हाथ का पंजा दिखाकर उन्हें जीत के लिए आश्वस्त कर रहे है। इतना ही नही शर्मा को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।

झुग्गी बस्ती में गली गली घूमें

जनसंपर्क के दौरान पीसी शर्मा ने कहा की 15 सालों से झुग्गी बस्ती के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां स्ट्रीट लाइट नही है, नालियों का निर्माण नही हुआ है चारो तरफा गंदगियों का अंबार लगा है। लोग बदबू से परेशान है गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही है बावजूद इसके रोज साफ सफाई नही होती। उन्होने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद झुग्गी बस्तियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। साथ ही उन्होने सभी कर्मचारी संगठनों से भी उनके पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया। पीसी शर्मा दिन भर अपने समर्थकों के साथ झुग्गी बस्ती में गली गली घूमें।

भाजपा समर्थको से मांगे वोट-

शर्मा ने भीम नगर में अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा समर्थकों के घर जाकर भी वोट मांगे। उन्होने कहा कि कोई भी क्षेत्रीय रहवासी उनके लिए बीजेपी, कांग्रेस या अन्य दल का नही है सभी मतदाता उनके अपने है। उन्होने कहा कि वे जीतने के बाद किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भेदभाव नही करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी राय लेंगे।

ये रहे मौजूद-

सीएम सिंह पटेल, संतोष परिहार, गुलाब पाण्डेय, राहुल भारती, रिंकु सेन, गुलाब पांडे, दिलीप राय, दिनश द्विवेदी, रामनरेश, कामद गिरी, मनोज, उमेश तिवारी, भारत तिवारी, अरुण महावर, रमेश पाण्डेय, विजेन्द्र शक्ला, हुकुम चंद सौरइया, मोहन यादव, तुषार, सहित बडी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और रहवासी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!