ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

64वीं राष्ट्र स्तरीय शालेय डॉजबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजू प्रजापति
मो 9926536689

रायसेन । मण्डीदीप के सतलापुर स्थित चावरा विद्या भवन में 64वीं राष्ट्र स्तरीय शालेय डॉजबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पदमश्री, पद्म भूषण, द्रोणाचार्य अवार्डी, महाबलि एवं मुख्य संरक्षक एसजीएफआई श्री पहलवान सतपाल द्वारा किया गया। इस राष्ट्र स्तरीय शालेय डॉजबाल प्रतियोगिता में तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली के प्रतिभागी भाग लेंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम में श्री सतपाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखो और उसे पाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करें। यदि मन में लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को खूब मेहनत करने के लिए कहा तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिष्य की सफलता में गुरू का महत्वपूर्ण योगदान होता है। छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा तथा मण्डीदीप नगर पालिका अध्यक्ष श्री बद्री सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। शुभारंभ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरपी सेन, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन के प्राचार्य श्री आनंद शर्मा तथा खेल अधिकारी श्री राजेश यादव भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!