ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

मंदिर में सबसे पहले दर्शन करने वाली महिला को सास ने पीटा, अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केरल के सबरीमाला मंदिर में पहली बार दर्शन करने वाली कनकदुर्गा पर मंगलवार को उनकी सास ने ही हमला कर दिया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनकदुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद से ही छिपी हुई थीं।
कनकदुर्गा (39) ने महिला साथी बिंदु (40) के साथ 2 जनवरी को भगवान अयप्पा के दर्शन कर 800 साल पुरानी प्रथा को तोड़ा था। दोनों ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। इसके बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन भड़क गए थे। साथ ही मंदिर का शुद्धिकरण भी किया गया था। उस वक्त मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कनकदुर्गा और बिंदु समेत सभी महिला दर्शनार्थियों को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी महिलाओं के प्रवेश की अनुमति
28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में हर उम्र की महिला को प्रवेश की इजाजत दी थी। इस फैसले के खिलाफ केरल के राजपरिवार और मंदिर के मुख्य पुजारियों समेत कई हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले यहां 10 से 50 साल उम्र की महिला के प्रवेश पर रोक थी। यह प्रथा 800 साल पुरानी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरे राज्यभर में विरोध जारी है।

10 महिलाएं कर चुकीं प्रवेश: रिपोर्ट
अब तक यह साफ नहीं है कि कितनी महिलाएं सबरीमाला में दर्शन कर चुकी हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल अब तक 10 महिलाएं मंदिर में दाखिल हो चुकी हैं। भाजपा और हिंदू संगठन मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!