ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने टॉपर्स को दिए मेडल

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह रविवार सुबह खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पदक वितरित किए। इस दौरान यहां उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ भी मौजूद रहे। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों सहित पदक पाने वाले विद्यार्थियों मालवी पगड़ी पहन रखी थी।

समारोह में प्रत्येक संकाय में मेरिट विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया। 61 विद्यार्थियों में 116 गोल्ड व 15 सिल्वर मेडल, जबकि पीएचडी कर चुके 22 शोधार्थियों को उपाधि दी गई। दीक्षांत समारोह में संपूर्ण गतिविधियों को लेकर दिए जाने वाला द प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया डॉ. शंकरदयाल शर्मा गोल्ड मेडल इस साल विश्वविद्यालय की गणित अध्ययनशाला की छात्रा साक्षी मित्तल को दिया गया।
महू के विक्रम सिंह शेखावत ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद न सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि विधि संकाय में यूनिवर्सिटी टॉपर रहे। नईदुनिया से बातचीत में विक्रम बताते हैं कि पिताजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। मैं जिस स्कूल में पढ़ता था, वहां की कॉपियों की प्रिटिंग पिताजी करवा देते थे, इससे मेरी फीस एडजस्ट हो जाती थी। लेकिन घर की स्थिति खराब होने की वजह से 10वीं के बाद पेम्प्लेट बांटने का काम करता था, उससे कुछ रुपए मिलते थे। पढ़ाई में अच्छा था और वाद-विवाद प्रतियोगिता में हमेशा विजेता रहता था तो ऐसे में सभी ने कहा लॉ कर लो। मुझे भी लगता था कि समाज में परिवर्तन कानून से ही लाया जा सकता है, इसलिए इंदौर में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला ले लिया। लेकिन हर दिन महू से इंदौर आने के पैसे नहीं होते थे, ऐसे में एक स्कूल में पढ़ाने लगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!