ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
क्राइम अलर्ट

पंद्रह साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में

भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में एक 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। रविवार को बच्ची मां के साथ थाने पहुंची और घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी नीरज सोनी के मुताबिक 15 साल की नाबालिग अपनी मां के साथ रहती है। 19 दिसंबर को बच्ची घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था। शनिवार को बच्ची घर पहुंची थी। उसने मां को आपबीती बताई कि सूफियान उर्फ भैया उसे अपने साथ ले गया था। उसे कबीटपुरा में गांगुली उर्फ अरुण यादव के घर रखा। यहां सूफियान ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद अरुण ने भी दुष्कर्म किया। उसे जबलपुर और ग्वालियर लेकर गए। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अरुण यादव को हिरासत में ले लिया है। सूफियान की पुलिस को तलाश है। एएसपी सोनी के अनुसार सोमवार को बच्ची के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!