ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
देश

सड़क हादसों में MP पहुंचा देश में तीसरे नंबर पर, कमलनाथ बोले- यह है ‘अमेरिका से अच्छी सड़कों’ का सच…

भोपाल। चुनाव से पहले शिवराज सरकार को बड़ा झटका लगा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि देश में मप्र सड़कों हादसों में तीसरे नंबर पर है। बीते एक साल में 10177 लोगों की मौत हुई है, जबकी 2016 में ये आकंड़ा 9646 पर था। इन आकंड़ों को लेकर कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार का जमकर घेराव किया है और मुख्यमंत्री के ‘एमपी की अमेरिका से अच्छी सड़कों’ के बयान पर तंज कसा है।

दरअसल, ये विश्लेषण नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स एंड एन्वॉयरमेंट (एनसीएचएसई) ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में मप्र के अंदर हुए सड़क हादसों में 962 बच्चों की मौत हुई। इस आंकड़े के साथ मप्र, देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसमें सबसे ज्यादा सड़क हादसों में बच्चों की मौत हुई है। वही उप्र पहले और सिक्किम दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2017 में भारत में 9000 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई, जो कुल मौत का 6.4 फीसदी है। इनमें सबसे ज्यादा उप्र और सिक्किम में 11.5 फीसदी बच्चों की जान गई है। मध्यप्रदेश की बात करे तो वर्ष 2017 में 10,177 लोगों ने अपनी जान गंवाई है वही वर्ष 2016 में मौत का ये आंकड़ा 9646 पर था। वर्तमान में मप्र में ये आंकड़ा 9.5 फीसदी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का ट्वीट

वही चुनावी साल में इस मुद्दे को भुनाते हुए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है कि शिवराज जी,यह है प्रदेश की अमेरिका से अच्छी सड़कों का सच है। हर मामले में अव्वल प्रदेश अब सड़क हादसों में बच्चों की मौत में भी देश में 3न. पर पहुंच गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 1वर्ष में 10177 लोगों की सड़क हादसों मे मौत हुई है। सिर्फ प्रचार में विकास-मैदान में ये है हक़ीकत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!