ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
देश

पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग

अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर पहुंच रहे फरियादियों के साथ ही शॉपिंग करने वाले भी पहुंच रहे हैं। इसकी वजह है कि कंपनी ने इसे इतने करीने से सजाया है कि यह पुलिस चौकी कम, शोरूम ज्यादा नजर आता है।

शहर के सीजी रोड की इस चौकी को कंपनी ने व्हिसल यानी सीटी के आकार में तैयार किया है। इसके बाहर ‘रेमंड शो रूम’ लिखा है। इसमें शीशे की दीवारे बनाई गई हैं, जो बिल्कुल शोरूम का लुक देती हैं।
अच्छा सा कपड़ा दिखाओ
एक दंपती बुधवार को ट्रैफिक चौकी को शोरूम समझकर कपड़े खरीदने के लिए अंदर घुस गया। अंदर न तो कपड़े थे और न ही कोई सेल्स एग्जीक्यूटिव। वहां बैठे एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को दुकानदार समझकर दंपति ने कहा- ‘भाई साहब! अच्छा सा कपड़ा दिखाओ…।’

दंपती की आवाज सुन पुलिस सब इंस्पेक्टर जेडआई शेख पहले तो चौंके, पर तुरंत ही मजाकिया लहजे में जवाब दिए- ‘काका, नई-नई दुकान खुली है, अभी तो माल आना बाकी है।’ इसके बाद दंपती ने तपाक से कहा-ठीक है, सूट का ही एक कपड़ा दिखा दो।

पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बाहर आते हुए कहा- ‘काका, ये कपड़े की दुकान नहीं, ट्रैफिक पुलिस चौकी है।’ इसके बाद दंपति ने कहा- साहब! आपकी पुलिस चौकी तो कांच की है, ऊपर से उस पर रेमंड शो रूम लिखा है, बाहर से भी सजाया है, लोग तो कपड़े की दुकान ही समझेंगे।’

शॉप शब्द हटाया तो डीसीपी ने फिर से लगवाया
पुलिस सब इंस्पेक्टर जेडआई शेख ने कुछ दिन पहले रेमंड द्वारा बनाई गई पुलिस चौकी पर लिखे “द रेमंड शॉप” से शॉप शब्द हटवा दिया था। वे इस पर सौजन्य: द रेमंड लिखाना चाहते थे। लेकिन डीसीपी ने उन्हें वापस शॉप लिखवाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!